अवैध गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार.

बांदा। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन ईगल” अभियान के तहत थाना मटौंध पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध सूखे गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। रात्रि थाना मटौंध पुलिस गश्त एवं चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान इन्द्रपुरवा मोड़, ग्राम दुरेडी के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई।तलाशी में उसके कब्जे से कुल 01 किलो 290 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ।गिरफ्तार अभियुक्त सुरेन्द्र पुत्र मलखान निवासी क्योटरा, थाना कोतवाली नगर, जनपद बांदा का निवासी हैं। पुलिस ने बरामद गांजे को कब्जे में लेकर अभियुक्त के विरुद्ध थाना मटौंध में एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर दिया है। अभियुक्त को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया है।एसपी पलाश बंसल ने कहा कि जनपद को नशा मुक्त बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऑपरेशन ईगल के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री में लिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। युवा पीढ़ी को नशे के दलदल से बचाने के लिए पुलिस, प्रशासन और आमजन को मिलकर काम करना होगा। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।उन्होंने गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुए अन्य तस्करों की धरपकड़ के निर्देश भी दिए हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts