कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों का एसपी सिटी ने लिया जायजा, सुरक्षा और व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश.

मुजफ्फरनगर। आगामी कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित, दुर्घटनामुक्त और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन ने कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं प्रशासनिक तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रामपुर तिराहा, फलौदा कट, खादर तिराहा तथा उत्तराखंड सीमा से सटे भूराहेड़ी चेक पोस्ट का दौरा किया और मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया गया। अमृत जैन ने कांवड़ मार्ग पर प्रस्तावित बैरिकेडिंग, ट्रैफिक डायवर्जन और यातायात प्रबंधन की तैयारियों का निरीक्षण करते हुए सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेक पोस्टों पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, लगातार निगरानी रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा कांवड़ मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, सूचना संकेतक (साइनेज), पेयजल, साफ-सफाई तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी समीक्षा की गई। संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान संवेदनशील एवं अधिक भीड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, निगरानी बढ़ाने और आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध रखने के भी निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक नगर ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालुओं का आवागमन होता है, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और प्रत्येक व्यवस्था को मानकों के अनुरूप समय रहते पूरा करें। उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से तैयारियों की समीक्षा करने, कमियों को तत्काल दूर करने तथा सुरक्षा, यातायात और जनसुविधाओं से जुड़े सभी इंतजामों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम यात्रा उपलब्ध कराना है, जिसके लिए पुलिस और सभी संबंधित विभाग पूरी जिम्मेदारी और समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts