हत्यारोपी के घर की पुलिस ने की कुर्की.

बबेरू/बांदा। कस्बे में पिछले दिनों अपनी मां व छोटे भाई की गोली मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त के मकान की पुलिस ने कुर्की कर दी बबेरू कस्बे के तिन्दवारी रोड में रहने वाले राजकिशोर मिश्रा पुत्र जगदीश मिश्रा ने पिछले 10 मई को अपने छोटे भाई देवीदीन मिश्रा व अपनी मां शांति देवी की सम्पति बंटवारे को लेकर गोली मारकर दिन दहाड़े हत्या कर दिया था और मौके से फरार हो गया था। अभियुक्त की तलाश की जा रही थी, लेकिन घटना के दो माह बीत जाने के बाद भी अभियुक्त की तलाश में पुलिस नाकाम रही।जिससे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा पिछले 11 जून को अभियुक्त राज किशोर मिश्रा के मकान में नोटिस चस्पा की गई थी कि जल्द से जल्द अभियुक्त न्यायालय में हाजिर हो। अन्यथा की स्थिति में अभियुक्त के मकान की कुर्की की जाएगी, लेकिन अभी तक अभियुक्त के द्वारा ना ही कोतवाली में सरेंडर किया गया और ना ही न्यायालय में पेश हुआ, जिससे अधिकारियों के निर्देशन पर अभियुक्त के मकान के अंदर रखा सामान को कुर्क किया गया है. इस मौके पर बबेरू कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार द्विवेदी, कस्बा इंचार्ज मनीष कुमार शर्मा, उप निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह, रामेंद्र सिंह सहित कोतवाली का भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts