इधर अजय देवगन की ‘धमाल 4’ आई भी नहीं, उधर 5वें पार्ट का मिल गया तगड़ा HINT.

धमाल 4: अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ की रिलीज का हर कोई इंतजार कर रहा है. 10 जुलाई को फिल्म आ रही है, जिसके लिए पहले ही एडवांस बुकिंग की शुरुआत हो चुकी है. और फिल्म को अबतक काफी अच्छा रिस्पॉन्स भी मिलता दिख रहा है. फिल्म में अजय देवगन के अलावा रितेश देशमुख, अरशद वारसी, रवि किशन, जावेद जाफरी समेत कई एक्टर्स शामिल हैं. अजय देवगन की पॉपुलर कॉमेडी फ्रेंचाइज ‘धमाल’ के पहले तीन इंस्टॉलमेंट को शानदार रिस्पॉन्स मिला है. अब ‘धमाल 4’ आ रही है, लेकिन उससे पहले ही पांचवें इस्टॉलमेंट का हिंट मिल गया है. क्या फिल्म में फैन्स को बड़ा हिंट मिलने वाला है. इसे लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ गया है.‘धमाल 4’ की कास्टिंग, मजेदार ट्रेलर और फ्रेंचाइजी की पॉपुलैरिटी की वजह से लोगों में इसे लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट है. हाल ही में बॉलीवुड हंगामा पर एक रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि मेकर्स को पूरा भरोसा है कि पिछली फिल्मों की तरह ही ‘धमाल’ फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म भी हिट होगी. ऐसा इसलिए है क्योंकि चौथे पार्ट के एंड में सीक्वल का हिंट दे दिया है. यह बड़ा फैसला इसलिए है क्योंकि अबतक पार्ट 4 रिलीज भी नहीं हुआ है. साथ ही बिना कमाई जाने ही मेकर्स ने ऐसी प्लानिंग कर ली है.

फैन्स को एंड सीन में क्या सरप्राइज मिलेगा?

इसी रिपोर्ट से पता लगा कि, ‘धमाल 4’ के आखिर में एक सीन है जो इशारा करता है कि ‘धमाल 5’ भी आने वाली है. और पिछली चार फिल्मों की तरह ही ‘धमाल 5’ भी जबरदस्त कॉमेडी और मस्ती से भरपूर फिल्म होगी. हालांकि, इस अपडेट को कंफर्म होने में थोड़ा वक्त है, क्योंकि फिल्म 10 जुलाई को रिलीज होगी. अगर यह फैसला लिया भी जाता है, तो मेकर्स ने काफी सोच समझकर सबकुछ प्लान किया होगा. हालांकि, फिल्म की कहानी लोगों को इम्प्रेस करने में सफल हो पाती है, तो फिर अजय देवगन की धमाल 5 के लिए चीजें आसान हो जाएंगी. फिलहाल ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म डबल डिजिट के साथ ही ओपनिंग करेगी. लेकिन यह तो फिल्म आने के बाद ही पता लग पाएगा, अभी कहना थोड़ा जल्दबाजी होगा.दरअसल इंद्र कुमार के डायरेक्शन में बनी ‘धमाल 4’ में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा और जावेद जाफरी वापसी कर रहे हैं. साथ ही कास्ट में ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, उपेंद्र लिमये, विजय पाटकर और रवि किशन भी शामिल हो गए हैं, देखना होगा कि यह फिल्म में क्या एक्स्ट्रा जोड़ते हैं. वहीं, धमाल 4 को इंद्र कुमार ने डायरेक्ट किया है. जबकि, अजय देवगन, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक ठकेरिया, इंद्र कुमार, आनंद पंडित और कुमार मंगत इसे मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts