सीरिया में बाल-बाल बचे फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों,

सीरिया राजधानी दमिश्क में एक होटल के बाहर बम धमाका हुआ है. इस होटल में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के ठहरे हुए हैं. मैक्रों सीरिया के राष्ट्रपति अल शरा के निमंत्रण पर दमिश्क आए हुए हैं. बम धमाके में 4 लोगों की मौत की खबर है. वहीं सीरिया सरकार के एक मंत्री घायल हो गए हैं. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, जिस जगह चरमपंथियों ने धमाका किया, वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

वहीं सीरिया पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है. अल शरा की सरकार में मैक्रों पहले यूरोपीय संघ के नेता हैं, जो सीरिया पहुंचे हैं.समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक यह धमाका दमिश्क के काफी पॉश इलाके में हुए हैं. एक साथ 2 धमाके की आवाज दमिश्क में सुनी गई है. मैक्रों उस वक्त नागरिक समूहों के साथ होटल में बैठक कर बाहर निकल रहे थे. हालांकि, उन्हें कुछ नहीं हुआ है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts