4 फिल्में बनाईं, सब फ्लॉप, ‘आवारापन 2’ से बनेगा इस डायरेक्टर का करियर?

साल 2007 में आई इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन’ फ्लॉप रही थी, लेकिन बाद में उस पिक्चर को इतनी पॉपुलैरिटी मिली कि वो कल्ट बन गई. अब 19 सालों के बाद उस फिल्म का सीक्वल आ रहा है. ‘आवारापन 2’. इमरान हाशमी एक बार फिर से शिवम पंडित के रोल में दिखाई देंगे. पहले पार्ट की पॉपुलैरिटी को देखते हुआ ऐसा माना जा रहा है कि ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर कामयाब हो सकती है. अगर ऐसा हुआ तो इमरान को फायदा तो होगा ही, लेकिन सबसे बड़ा फायदा डायरेक्टर नितिन कक्कड़ को होगा.दरअसल, पहले पार्ट को मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया था, लेकिन दूसरे पार्ट की कमान नितिन कक्कड़ के हाथों में है. वो पिछले 14 सालों से बॉलीवुड में हैं, लेकिन अब तक उनकी एक भी फिल्म हिट नहीं हुई है. ऐसे में अगर ‘आवारापन 2‘ सफल होती है, तो ये उनकी पहली सक्ससेसफुल फिल्म होगी. चलिए नितिन कक्कड़ के करियर पर नजर डालते हैं.

‘आवारापन 2’ के डायरेक्टर का फिल्मी करियर

नितिन कक्कड़ ने साल 2012 में डायरेक्टोरियल डेब्यू किया था. उनकी पहली फिल्म ‘फिल्मिस्तान’ थी, जो फ्लॉप रही थी. उसके बाद साल 2018 में वो ‘मित्रों’ के नाम से फिल्म लेकर आए, जिसमें जैकी भगनानी लीड रोल में थी. हालांकि, चली ये फिल्म भी नहीं.उसके बाद साल 2019 में उन्होंने ‘नोटबुक’ के नाम से फिल्म बनाई, जिसके जरिए सोनाक्षी सिन्हा के पति जहीर इकबाल ने डेब्यू किया था. ये सलमान खान प्रोडक्शन की फिल्म थी. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का भी कमाल नहीं दिखा था. सिनेमाघरों में रिलीज हुई उनकी आखिरी फिल्म ‘जवानी जानेमन’ है, जो साल 2020 में आई थी. सैफ अली खान इसके हीरो थे. लेकिन सैफ के होने का भी कोई फायदा नहीं हुआ और फिल्म फ्लॉप.

ओटीटी पर भी आई थी एक फिल्म

थिएटर में अब तक नितिन कक्कड़ की सिर्फ ये चार फिल्में रिलीज हुई हैं, और सबकी सब फ्लॉप रहीं. इसके अलावा साल 2020 में ‘राम सिंह चार्ली’ के नाम से भी उनकी एक फिल्म आई थी, लेकिन ये ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर रिलीज हुई थी. ऐसे में हमने यहां उनकी इस फिल्म को शामिल नहीं किया है, क्योंकि सिर्फ थिएट्रिकल रिलीज फिल्मों की बात हो रही है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts