ग्रेटर नोएडा में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज वाहनों के लिए खोला गया, यातायात को मिलेगी राहत

ग्रेटर नोएडा। तिलपता गोलचक्कर से मकौड़ा गोलचक्कर तक पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्टे के पास निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज को वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया गया है। ओवरब्रिज के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम और लंबे इंतजार से राहत मिलेगी। इस मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं, जिससे यातायात का दबाव बना रहता था।

ओवरब्रिज खुलने के बाद वाहनों की आवाजाही सुगम होगी और यात्रियों का समय भी बचेगा। स्थानीय लोगों ने इस कदम का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण सुविधा बताया है। हालांकि पुल के कुछ निर्माण कार्य अभी शेष हैं, लेकिन यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से इसे वाहनों के लिए खोल दिया गया है। प्रशासन और संबंधित विभागों द्वारा शेष कार्यों को भी जल्द पूरा करने की तैयारी की जा रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts