बाँदा: ऑपरेशन मुस्कान’ से लौटी 4 घरों की खुशी.

बाँदा। एसपी पलाश बंसल के ‘ऑपरेशन मुस्कान’ ने कमाल कर दिया। अलग-अलग थानों में 4 बिछड़े लोगों को पुलिस ने सकुशल ढूंढकर परिजनों से मिलाया। घरों में फिर से मुस्कान लौट आई।10 साल का बच्चा, कोतवाली नगर के ज्योति नगर के रामस्वरूप श्रीवास का बेटा घर से निकल गया। चौकी प्रभारी प्रीत कुमार पांडेय ने सीसीटीवी खंगाले और सेंट मैरी स्कूल के पास से बच्चा ढूंढ निकाला।कमासिन कस्बे की महिला का चार साल का बेटा अचानक गायब हो गया। इंस्पेक्टर संतोष कुमार ओझा ने टीम लगाई। सीसीटीवी की मदद से सिर्फ आधे घंटे में बच्चा मिल गया। भूरागढ़ के रमेश निषाद का 16 साल का बेटा रात 11 बजे तक घर नहीं लौटा। चौकी प्रभारी अरविंद कुमार ने तत्काल दबिश दी। पहड़िया भूरागढ़ से किशोर को सकुशल बरामद कर लिया।एसपी पलाश बंसल ने कहा जनसेवा ही पहला धर्म है। ‘ऑपरेशन मुस्कान’ में त्वरित, संवेदनशील कार्रवाई से हम हर चेहरे पर मुस्कान वापस लाएंगे।पुलिस के कार्य ने दिखाया कि वर्दी सिर्फ कानून नहीं, भरोसा भी है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts