बांदा।एसपी पलाश बंसल के सख्त निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ में जुटी नरैनी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के शातिर अपराधी को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया15/16 जून की रात थाना नरैनी पुलिस गश्त और चेकिंग पर थी। इसी दौरान ग्राम हड़हा में नहर पुलिया के पास एक संदिग्ध दिखा। पुलिस ने घेराबंदी कर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए उसे दबोच लिया।तलाशी में आरोपी के पास से 315 बोर का 1 अवैध तमंचा और 1 जिंदा कारतूस बरामद हुआ।गिरफ्तार अभियुक्त आजम खान पुत्र तैय्यब खान, निवासी कबौली, थाना नरैनी, बांदा का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक वह शातिर अपराधी और संगठित आपराधिक गिरोह का सक्रिय सदस्य है। आरोपी अपने साथियों के साथ लूटपाट जैसी वारदातों को अंजाम देता है। उसके खिलाफ लूट, गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि जिले में अवैध असलहा और मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। संगठित अपराध करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।























































