शाहपुर में भाजपा का जन कल्याणकारी शिविर, डॉ. संजीव बालियान ने गिनाईं मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां

शाहपुर। मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा मंडल शाहपुर द्वारा जनसेवा और जन कल्याण के संकल्प के साथ शाहपुर ब्लाक परिसर में विशाल जन कल्याणकारी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य सरकार की विभिन्न योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाना और आम जनता को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण, महिला, किसान और युवा उपस्थित रहे।
शिविर के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व सांसद डॉ. संजीव बालियान रहे। शिविर का शुभारंभ फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि भाजपा सरकार का मूल मंत्र “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, मुद्रा योजना और स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचे, यही इस शिविर का मुख्य लक्ष्य है।
डॉ. संजीव बालियान ने किसानों से नकली खाद-बीज से बचने और मिट्टी परीक्षण कराकर वैज्ञानिक खेती करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि के तहत हर किसान को सालाना 6000 रुपये की आर्थिक मदद दी जा रही है। युवाओं को स्किल इंडिया मिशन से जुड़कर स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया। महिलाओं को सुकन्या समृद्धि योजना और उज्ज्वला योजना का लाभ उठाने की सलाह दी।
इस दौरान शिविर स्थल पर हेल्प डेस्क लगाकर आयुष्मान कार्ड, किसान रजिस्ट्रेशन, उज्ज्वला कनेक्शन और पेंशन योजनाओं का ऑन-स्पॉट पंजीकरण किया गया। सैकड़ों लोगों ने योजनाओं के लिए आवेदन किए। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जनता की मदद की। इस दौरान जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर हरेन्द्र शर्मा, जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी, ब्लाक प्रमुख अरविंद त्यागी, मंदल अध्यक्ष डॉ, मुनीश त्यागी, मंडल उपाध्यक्ष अरविंद पाल, राजीव बालियान, राजेश गोयल, मंडल महामंत्री नीटू सैनी, अमित पाल, मनोज शर्मा, कविता सैनी, बबीता शर्मा आदि सैकड़ो कार्यकर्ता व किसान मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts