बांदा। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने विधानसभा क्षेत्र में 1.48 रु.करोड़ की लागत से बने 9 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। ये सभी कार्य बुंदेलखंड विकास निधि और विधायक निधि से कराए गए हैं।ग्राम पंचायत पल्हरी 88.68 लाख रु की लागत से पंचायत भवन से चौधरी का पुरवा तक मुख्य संपर्क मार्ग का निर्माण। साथ ही गांव के मोहल्लों में 33 लाख की सीसी रोड व नालियों का भी लोकार्पण हुआ।धीरज नगर, वार्ड-19 शहर में 26.40 लाख रु की लागत से सीसी रोड व नाली निर्माण। गंगा नगर, लडकापुरवा में सीसी रोड व नाली निर्माण कराया गया है।नए संपर्क मार्ग और नालियों से ग्रामीणों को कीचड़ और जलभराव से मुक्ति मिलेगी। आवागमन पहले से आसान होगा। पल्हरी में लोकार्पण के दौरान ग्रामीणों में उत्साह दिखा।लोकार्पण के दौरान विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र पर काम कर रही है।सड़क-नाली जैसी मूलभूत सुविधाएं हमारी प्राथमिकता हैं। बांदा का कोई भी क्षेत्र विकास से वंचित नहीं रहेगा।ब्लॉक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू,अंकित बासू, राजभवन उपाध्याय,योगेन्द्र योगी,ओमप्रकाश प्रजापति समेत विभागों के अधिकारी और सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।























































