बांदा।विश्व रक्तदाता दिवस पर जिला अस्पताल बांदा में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगा। डीएम अमित आसेरी ने फीता काटकर शुभारंभ किया और लोगों से नियमित रक्तदान की अपील की।डीएम ने कहा एक यूनिट रक्त किसी को नया जीवन दे सकता है। आज के 20 रक्तवीरों ने सेवा और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की है।रक्तदान से समाज में मानवता और सहयोग की भावना मजबूत होती है।एसडीएम पैलानी अंकित वर्मा, एसडीएम नरैनी अंजनी यादव, नायब तहसीलदार धनंजय कुमार, तहसीलदार विकास पाण्डेय, अश्वनी प्रताप सिंह एसओजी, एसआई कुलदीप तिवारी,मो. हनीफ खान,प्रिंस शुक्ला,अभय अवस्थी,अनुज विश्वकर्मा,विनय ओमर समेत 20 रक्तवीरों ने रक्तदान किया।रक्तदान में उत्कृष्ट योगदान देने वाली संस्थाओं और व्यक्तिगत रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।रक्तदान आयोजन में सहयोग करने वालो का सेवर्स ऑफ लाइफ ब्लड डोनर के अध्यक्ष सलमान खान, महासचिव सुनील सक्सेना, ने पूरी टीम के साथ सभी का धन्यवाद किया।























































