बाँदा। देर रात जनपद में एक दर्दनाक हिट एंड रन का मामला सामने आया है।जिसमे एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है,तो एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। फतेहपुर जिले के नरैचा गांव निवासी अकबर खान उम्र 45 पुत्र अब्दुल सलाम शुक्रवार को अपने चचेरे भाई शमशाद के साथ दवा लेने बांदा आया था। रात को दवा लेने के बाद दोनो लोग बाइक से वापस घर जा रहे थे। तभी चिल्ला थाना क्षेत्र के पलरा गांव के पास तेज़ रफ़्तार पीछे से कानपुर की ओर जा रहे डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे अकबर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बाइक पर सवार समशाद गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के समय मौजूद लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने म्रतक के शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।हादसे को अंजाम देने के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। जबकि डम्फर को सड़क पर ही छोड़ गया।थानाध्यक्ष चिल्ला ने बताया कि पुलिस ने डंपर को अपने कब्जे में ले लिया है।शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।म्रतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।जल्द ही डम्फर चालक को गिरफ्तार किया जायेगा। म्रतक के चचेरे भाई आजाद ने बताया कि मृतक अकबर खान सउदी में रहता था। दो सप्ताह पहले वह भांजे की शादी में शामिल होने गांव आया हुआ था। अचानक हुए हादसे से परिवार में मातम छा गया है।परिवारिक जनों का रोरो कर बुरा हाल है।























































