बांदा। आगामी उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा-2025 को नकलविहीन और सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है।जिलाधिकारी अमित आसेरी और पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने महर्षि बामदेव सभागार में पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में परीक्षा व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और केंद्रों पर तैनात स्टाफ की ड्यूटी को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।जिले में 08, 09 और 10 मई 2026 को दो पालियों में परीक्षा आयोजित होगी।प्रथम पाली सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक द्वितीय पाली दोपहर 3:00 बजे से 5:00 बजे तक होगी08 परीक्षा केंद्र बनाए गए है।डीएम ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को सीसीटीवी, जैमर, बायोमेट्रिक जांच और वीडियोग्राफी की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।एसपी ने कहा कि परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की शुचिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।























































