बाँदा:डीआईजी व एसपी ने किया वृक्षारोपण

बांदा। पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकताओं में से एक है । बढ़ते प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए । वृक्ष न केवल पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने में भी सहायक होते हैं । इसी क्रम में आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन बांदा में पुलिस उपमहानिरीक्षक, चित्रकूटधाम परिक्षेत्र, बांदा राजेश एस. एवं पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल सहित उपस्थित समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा उत्साहपूर्वक भाग लिया गया तथा विभिन्न प्रकार के फलदार व छायादार आदि पेड़ के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता का संदेश दिया गया । इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए तथा उनकी नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया गया।अधिकारियों द्वारा उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी सुरक्षा एवं देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया । पौधरोपण कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि यदि प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उसके संरक्षण का दायित्व निभाए, तो पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप दिया जा सकता है । इस अभियान का उद्देश्य जनमानस में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना, भावनात्मक जुड़ाव के माध्यम से पौधरोपण को प्रोत्साहित करना तथा आगामी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरा-भरा वातावरण सुनिश्चित करना है । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन मेविस टॉक, क्षेत्राधिकारी सदर सौरभ सिंह, प्रतिसार निरीक्षक बांदा बेलास यादव सहित समस्त पुलिसकर्मी ने पौधरोपण किया ।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts