शाहपुर चौकी इंचार्ज ने चलाया साइबर जागरूकता अभियान, युवाओं को बताए बचाव के उपाय

शाहपुर पुलिस चौकी इंचार्ज राहुल कुमार ने चौकी परिसर के बाहर स्थानीय युवाओं को साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल, ओटीपी शेयर करने के खतरों और सोशल मीडिया पर बरती जाने वाली सावधानियों पर विस्तार से चर्चा की।चौकी इंचार्ज राहुल कुमार ने बताया कि आजकल साइबर ठग बैंक अधिकारी, बिजली विभाग या कस्टमर केयर बनकर फोन करते हैं और ओटीपी, एटीएम पिन या आधार नंबर मांगते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, लालच भरे मैसेज से बचें और अपनी निजी जानकारी किसी से साझा न करें।

साथ ही उन्होंने कहा कि यदि किसी के साथ साइबर ठगी होती है तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं।इस जागरूकता अभियान के दौरान चौकी पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने भी युवाओं के सवालों के जवाब दिए। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से आम जनता को नई तकनीकी ठगी के तरीकों की जानकारी मिलती है। पुलिस का उद्देश्य है कि कस्बे का कोई भी व्यक्ति साइबर अपराध का शिकार न हो। इस दौरान पवन कुमार, किताब सिंह, जितेंद्र सिंह, अश्वनी कुमार आदि पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts