सुपरस्टार सलमान खान की हर हलचल पर उनके फैंस नज़र गड़ाए रहते हैं. उनकी पर्सनल लाइफ हो, पब्लिक लाइफ हो या सोशल मीडिया, हर जगह फैंस की नज़र होती है. ऐसे में सोमवार को जब सलमान के इंस्टाग्राम अकाउंट ‘beingsalmankhan’ पर फैंस को कुछ अलग दिखा तो वो हैरान रह गए. फैंस सलमान के अकाउंट तक तो पहुंच पा रहे थे, लेकिन उसपर मौजूद कोई भी तस्वीर या वीडियो नहीं देख पा रहे थे. अकाउंट डिएक्टिवेट हो चुका था. वहां लिखा था ‘User not found’. हालांकि कुछ ही देर बाद सब नॉर्मल हो गया और सलमान खान का इंस्टाग्राम अकाउंट फिर से फैंस को दिखने लगा.सलमान खान का अकाउंट कुछ देर के लिए क्यों बंद हुआ इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है. फैंस हालांकि कयास लगा रहे हैं. ‘User not found’ का संदेश किसी भी इंस्टाग्राम अकाउंट पर आमतौर पर तब दिखता है जब अकाउंट वर्तमान में मौजूद न हो. रिपोर्ट के मुताबिक इसके पीछे चार कारण होते हैं.
- पहला: यूजर ने आपको ब्लाॉक कर दिया हो
- दूसरा: यूजर ने खुद अपने अकाउंट को डिएक्टिवेट या डिलीट किया हो
- तीसरा: यूजर ने अपने अकाउंट का यूजर नेम बदल लिया हो
- चौथा: इंस्टाग्राम ने ही यूजर के अकाउंट को सस्पेंड कर दिया हो
फैंस हुए परेशान?
सलमान खान पिछले दिनों इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव थे. पैपराजी से खफा होने के बाद सलमान ने बैक टू बैक कई पोस्ट के जरिए अपना गुस्सा जाहिर किया था. हालांकि अगले दिन पैपराजी के माफी मांगने के बाद सलमान ने उन्हें माफ भी कर दिया था. ऐसे माहौल में जब सलमान खान का इंस्टाग्राम अकाउंट गायब हुआ तो फैंस हैरान हो गए. एक फैन ने लिखा, “क्या सलमान खान का अकाउंट सच में हैक हुआ या डिएक्टिवेट किया गया है. चल क्या रहा है?” एक ने लिखा, “सलमान भाई की आईडी किधर गई?” मगर अकाउंट कुछ देर बाद ही वापस आ गया, जिसके बाद फैंस ने राहत की सांस ली.























































