बकरीद पर खुले में पशु बलि पर रोक, योगी सरकार का आदेश

बकरीद से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त निर्देश जारी किए हैं. रविवार को हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में सीएम योग योगी ने बकरीद के अवसर पर खुले क्षेत्रों में किसी भी प्रकार के पशु की बलि और नमाज अदा करने पर रोक लगा दी है.इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिए गया गए है और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है.

सीएम योगी ने क्या कहा

मुख्यमंत्री ने पुलिस प्रशासन और जिला अधिकारियों को निदेश देते हुए कहा कि त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होना चाहिए और किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए. आगे उन्होंने कहा कि अधिकारियों द्वारा से सुनिश्चित किया जाए कि नमाज केवल निर्धारित मस्जिद परिसरों और ईदगाहों के भीतर ही अदा की जाए. सड़कों, बाजारों या अन्य सार्वजनिक स्थानों पर नमाज की अनुमति नहीं होगी. वहीं अगर किसी स्थान पर नमाजियों की संख्या अधिक होती है तो उन्हें चरणबद्ध तरीके से नमाज अदा कराने की व्यवस्था का पालन करने को कहा गया है.

पशु बलि पर अपनाया सख्त रुख

बैठक में मुख्यमंत्री ने पशु बलि को लेकर भी सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने कहा कि खुले स्थानों पर किसी भी प्रकार की कुर्बानी नहीं दी जानी चाहिए और प्रतिबंधित पशुओं की बलि पर पूरी तरह रोक रहेगी. इसके साथ ही प्रशासन को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि त्योहार के दौरान स्वच्छता व्यवस्था बनी रहे और बलि के बाद कहीं भी गंदगी या अव्यवस्था न फैले.

कैमरों और ड्रोन के जरिए रखी जाएगी नजर

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री ने उपद्रवी तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए. ईदगाहों और संवेदनशील इलाकों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के जरिए निगरानी बढ़ाने को कहा गया है. इसके अलावा अधिकारियों को सोशल मीडिया पर भी नजर रखने और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने और नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि प्रदेश में बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts