नौतपा शुरू हो गया, 48 डिग्री तापमान में हीट स्ट्रोक की गंभीर चेतावनी

देश में पड़ रही भीषण गर्मी को लेकर मौसम विभाग की ओर से जारी भारत का यह मैप देखिए. हीटवेव के बीच गर्मी का तेवर समझ में आ जाएगा. डार्क रेड वाले इलाके का मतलब वहां पारा 44 डिग्री के आसपास या उससे भी ऊपर पहुंच गया है.

डार्क रेड पर ब्लैक प्वाइंट्स बनें हैं, तो इसका मतलब 48 डिग्री के करीब तापमान पहुंच रहा है. यह बेहद खतरनाक स्थिति है. अब नौतपा डराने लगा है. 25 मई से शुरू होकर नौतपा 2 जून तक रहेगा. इस दौरान देश में लू और गर्मी पीक पर रहने वाली है. (नीचे शहरों का तापमान जरूर देखिए)

भीषण गर्मी के मामले में यूपी का बांदा अब पीछे हो गया है. महाराष्ट्र के विदर्भ रीजन में पारा 47 डिग्री के ऊपर पहुंच गया गया है. मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर-पश्चिमी भारत, मध्य भारत, उससे सटे उत्तर प्रदेश, पूर्वी और उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 43-47°C के बीच रहा है. पूर्वोत्तर भारत, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और पश्चिमी-दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर तापमान 40-43°C के बीच दर्ज किया गया है. सबसे अधिक अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस ब्रह्मपुरी (विदर्भ) में दर्ज किया गया.मौसम विभाग ने देश के 29 शहरों का तापमान भी बताया है, जहां रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. इसमें पूर्वी और पश्चिमी यूपी, पूर्वी एमपी, विदर्भ, हरियाणा, ओडिशा, पश्चिमी राजस्थान के इलाके शामिल हैं.

कब तक चलेगी शरीर को सुखाने वाली लू ?

IMD के साइंटिस्ट डॉ. अखिल श्रीवास्तव ने बताया है कि मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 7 दिनों तक और पूर्वी एवं उससे सटे प्रायद्वीपीय भारत में अगले 3-5 दिनों तक हीटवेव की स्थिति बनी रहने की संभावना है. हालांकि, अच्छी खबर यह है कि 29 मई से अधिकतम तापमान में गिरावट संभव है, जिससे हीटवेव भी कमजोर हो सकती है. 29 और 30 मई को तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है.केरल, लक्षद्वीप और पूर्वी भारत में अगले एक हफ्ते में बारिश के आसार हैं. दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए अगले दो से तीन दिनों में स्थितियां अनुकूल दिख रही हैं.

इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, बरेली समेत यूपी के कई जिलों में अगले चार दिनों में तेज गर्मी के साथ आंधी भी आ सकती है. बिहार और झारखंड में उमस के बीच आंधी और बारिश हो सकती है. उत्तराखंड, हिमाचल समेत पहाड़ी प्रदेशों में बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार हैं. राजस्थान में भीषण लू चल रही है. उधर, दिल्ली में रविवार को पारा 44.6 डिग्री तक पहुंच गया. नीचे क्षेत्रवार तापमान देखिए.

नौतपा क्या है?

ज्योतिष के जानकार बताते हैं कि जब सूर्य 25 मई 2026 को रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेगा, तो नौतपा आरंभ हो जाएगा. सरल शब्दों में समझें, तो ये ज्येष्ठ मास में पड़ने वाले साल के 9 सबसे ज्यादा गर्म दिन होते हैं. वैसे, मान्यता यह भी है कि नौतपा जितना ज्यादा तपेगा, मानसून वाले बादल उतनी अच्छी बारिश करेंगे. इस दौरान सूरज की किरणें सीधी पड़ रही होती हैं.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts