बाँदा। जनपद के जसपुरा थाना क्षेत्र के गड़रिया गांव निवासी सीमा उम्र 13 वर्ष पुत्री राम बहादुर ने देर शाम को घर मे बने बाथरूम में लगे लोहे के छल्ले पर रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। काफीसमय तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो मौके पर पहुंची मां शांति ने देखा,तब उसका शव फंदे पर लटक रहा था। शव देखकर माँ की चीख निकल गई।परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की मां शांति ने बताया कि सीमा नए कपड़े मांग रही थी। पिता ने दिलवाने से मना कर दिया। तो इसी से बात से नाराज होकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुत्री की मौत से माँ शांति का रो रो कर बुरा हाल है।























































