बाँदा।उत्तर प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बांदा जनपद के दौरे पर पहुंचे है। बीजेपी जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया।बाँदा रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में जनपद के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के आदेश दिए वहीं उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालय से लगाकर थाने तक में जनता की समस्याओं का निराकरण किया जाए हर योजनाओं को लाभान्वित लोगों का चयन कर योजना का लाभ दिलाया जाए यह सरकार की मंशा है। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बंगाल चुनाव में जनता ने साफ कर दिया है कि देश में जनता विकास और देश की उन्नति चाहती है। आज जो लोग पेट्रोल डीजल को लेकर के विरोध कर रहे हैं वो गंदी राजनीति कर रहे हैं-ऐसे दल व नेताओं को जनता सबक सिखाने का काम करेगी।पूरी दुनिया में मंदी का दौर है तब भी भारत में एक सीमित दर पर पेट्रोल डीजल बढ़ाया गया है। 2027 में समाजवादी पार्टी का पतन हो जाएगा और 2027 में भी बीजेपी की सरकार उत्तर प्रदेश में एक बार पूर्ण बहुमत से जनता के आशीर्वाद से बनेगी। प्रधानमंत्री की अपील को जनता सभी लोग माने अनावश्यक यात्रा न करे, ऊर्जा बर्बाद न करे,
केशव प्रसाद मौर्य ने जन प्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं से भी बैठक की और संगठन को मजबूत करने व 2027 विधानसभा चुनाव में मेहनत करने का आग्रह किया है।कुछ समस्याएं मिली है।अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि शीघ्र ही समस्याओं का निवारण किया जाए।डिप्टी सीएम ने जनपद के चिल्ली गांव में पहुंचकर कथा के समापन कार्यक्रम में पहुंच कर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद भी लिया।























































