टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी अलग पहचान बना चुकीं मौनी रॉय इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर अचानक ऐसी हलचल शुरू हुई जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया. कभी पति सूरज नाम्बियार के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीरों और शानदार बॉन्डिंग को लेकर चर्चा में रहने वाला ये कपल अब अलगाव की खबरों की वजह से चर्चा का हिस्सा बन गया है. इन्हीं खबरों के बीच सीरज ने अपना इंस्टाग्राम डिलीट कर दिया है.साल 2022 में मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार ने शादी की थी, अब दोनों के अलग होने की खबर ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है. ये खबरें तब फैलना शुरू हुई, जब मौनी रॉय और उनके पति सूरज नाम्बियार ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. इतना ही नहीं, सोशल मीडिया यूजर्स ने ये भी नोटिस किया कि कपल ने काफी वक्त से शाथ की कोई भी फोटो शेयर नहीं की है. कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सरज ने मौनी को धोखा दिया है, लेकिन अब इन अफवाहों के बीच सूरज का इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट हो गया है.
सूरज ने दिया मौनी को धोखा?
इसके बाद दोनों के रिश्ते में अनबन और तलाक की अफवाहें तेजी से फैलने लगीं. हालांकि, अब तक दोनों में से किसी ने भी इन खबरों पर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि सूरज नांबियार ने मौनी को कथित तौर पर धोखा दिया और उनके नाम और पॉपुलैरिटी का फायदा उठाया. इन दावों की अब तक कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही चर्चाओं ने फैंस को परेशान जरूर कर दिया है.
2022 में की थी शादी
मौनी और सूरज ने साल 2022 में गोवा में बंगाली और मलयाली रीति-रिवाजों से शादी की थी. उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं और फैंस इस जोड़ी को बेहद पसंद करते थे. दोनों अक्सर वेकेशन, पार्टी और फैमिली मोमेंट्स की तस्वीरें शेयर करते नजर आते थे, लेकिन अब अचानक आई इस दूरी ने लोगों को चौंका दिया है. हालांकि, रिश्ते को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं, लेकिन अभी तक इन अफवाहों की पुष्टि नहीं हुई है. ऐसे में फैंस अब दोनों की तरफ से किसी आधिकारिक बयान का इंतजार कर रहे हैं, ताकि इन खबरों के पीछे की सच्चाई सामने आ सके.















