किश्तवाड़। जम्मू संभाग के किश्तवाड़ जिले में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस होने से लोगों में दहशत फैल गई। कहीं से कोई जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार सुबह नौ बजकर 57 मिनट पर आए भूकंप के झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई।
भूकंप का केंद्र पूर्वी देशांतर पर जमीन से 10 किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया। झटके महसूस होते ही लोग घर और दुकानों से बाहर निकल आए। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण कुछ समय तक भय का माहौल बना रहा, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो गई।
जम्मू-कश्मीर के डोडा में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, आज सुबह तड़के 04:32 बजे जम्मू-कश्मीर के डोडा में रिक्टर पैमाने पर 4.6 तीव्रता का भूकंप आया था। लोग इससे दहशत में आ गए थे और अपने-अपने घरों से बाहर आ गए।























































