होर्मुज में क्यों फेल हुआ प्रोजेक्ट फ्रीडम?

पश्चिम एशिया में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका लगा है. उनका शुरू किया गया ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ नाम का सैन्य ऑपरेशन महज 36 घंटे के भीतर ही रोकना पड़ा.होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए अमेरिका ने धूमधाम से इसे शुरू किया था. लेकिन बाद में ट्रंप ने इसे कुछ समय के लिए रोकने का ऐलान किया. इसके पीछे ट्रंप ने पाकिस्तान को वजह बताया था. उनका कहना था कि पाकिस्तान और अन्य देशों ने आग्रह किया कि प्रोजेक्ट फ्रीडम रोका जाए क्योंकि बातचीत अच्छे लेवल पर चल रही है. हालांकि अब ट्रंप का दावा झूठा होता दिख रहा है और ऑपरेशन प्रोजेक्ट फ्रीडम से पीछे हटने का कारण कुछ और ही सामने आया है.

प्रोजेक्ट फ्रीडम से पीछे क्यों हटा अमेरिका?

इस फैसले के पीछे सबसे बड़ी वजह उनका अहम सहयोगी सऊदी अरब बना, जिसने इस मिशन में सीधा साथ देने से इनकार कर दिया. NBC न्यूज के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को अचानक इस ऑपरेशन का ऐलान किया. इसका मकसद होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों को सुरक्षित रास्ता देना था, जहां ईरान की ओर से लगातार खतरा बना हुआ है. लेकिन इस फैसले से पहले खाड़ी देशों को भरोसे में नहीं लिया गया, जिससे माहौल बिगड़ गया.

सबसे बड़ा झटका तब लगा जब सऊदी अरब ने साफ कर दिया कि वह अपने प्रिंस सुल्तान एयरबेस से अमेरिकी विमानों को उड़ान भरने की इजाजत नहीं देगा. साथ ही अपने हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी. यह फैसला अमेरिका के लिए बड़ा झटका था, क्योंकि ऐसे ऑपरेशन में क्षेत्रीय सहयोग बेहद जरूरी होता है. रिपोर्ट के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप और सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के बीच फोन पर बातचीत भी हुई, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका. इसके बाद अमेरिका को मजबूर होकर इस मिशन को रोकना पड़ा.

अमेरिका को भी चाहिए मदद

ऑपरेशन प्रोजेक्ट फ्रीडम के तहत अमेरिका ने दो जहाजों को निकाने में सफलता भी पाई थी. पश्चिम एशिया में अतिरिक्त सैन्य ताकत भी तैनात की गई थी. लेकिन बिना सहयोगी देशों के समर्थन के यह मिशन आगे बढ़ाना मुश्किल हो गया. अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के सैन्य अभियान में आसपास के देशों के एयरस्पेस और बेस का इस्तेमाल बेहद जरूरी होता है. बिना इसकी अनुमति के विमानों की आवाजाही और जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करना संभव नहीं है. हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि इस ऑपरेशन को फिलहाल कुछ समय के लिए रोका गया है ताकि युद्ध को खत्म करने के लिए किसी समझौते की संभावना तलाश की जा सके. बाद में ठीकरा पाकिस्तान पर फोड़ दिया.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts