होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ता तनाव: ईरान की ट्रंप को चेतावनी, ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ को बताया डेडलॉक

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है. प्रोजेक्ट फ्रीडम को लेकर ईरान ने अमेरिका को चेतावनी दी है. ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागची ने कहा कि किसी भी राजनीतिक समस्या का हल युद्ध या सैन्य ताकत से नहीं निकल सकता. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि होर्मुज की घटनाएं यह साफ दिखाती हैं कि सैन्य रास्ता बेअसर है. अरागची ने बताया कि पाकिस्तान की मदद से बातचीत आगे बढ़ रही है और इसे रोकना नहीं चाहिए.अरागची ने अमेरिका और यूएई दोनों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे ऐसे लोगों से सावधान रहें जो हालात को और बिगाड़ सकते हैं. उन्होंने प्रोजेक्ट फ्रीडम को प्रोजेक्ट डेडलॉक यानी फंसा हुआ मामला बताया. ट्रंप ने सोमवार को प्रोजेक्ट फ्रीडम शुरू करने का ऐलान किया था. इस योजना के तहत अमेरिका अपने जहाजों की मदद से इन फंसे हुए जहाजों को सुरक्षित रास्ता दिखाएगा, ताकि वे बिना खतरे के बाहर निकल सकें और अपना काम जारी रख सकें.

यूएई में ईरान का मिसाइल हमला

इस बीच यूएई में मिसाइल हमले की खबरों से तनाव और बढ़ गया है. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस घटना को तुरंत सीजफायर का उल्लंघन मानने से इनकार किया. उन्होंने कहा कि हमला बहुत बड़ा नहीं था और ज्यादातर मिसाइलों को हवा में ही गिरा दिया गया. ट्रंप ने कहा कि वे इस मामले को देख रहे हैं और बाद में पूरी जानकारी देंगे. उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के लिए बेहतर होगा कि सीजफायर जारी रहे.दूसरी तरफ ईरान ने यूएई के फुजैराह में तेल ठिकानों पर हमले की योजना होने से साफ इनकार किया है. ईरान के एक सीनियर सैन्य अफसर ने कहा कि ऐसा कोई हमला पहले से तय नहीं था. उन्होंने अमेरिका पर आरोप लगाया कि उसकी सैन्य गतिविधियों के कारण यह स्थिति बनी. उनके मुताबिक अमेरिका होर्मुज के प्रतिबंधित इलाकों में अवैध रास्ता बनाने की कोशिश कर रहा था, इसलिए तनाव बढ़ा.

यूएई में 3 भारतीय घायल हुए

इस हमले में तीन भारतीय नागरिक भी घायल हुए हैं. यूएई में भारतीय दूतावास ने कहा कि वे स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं और घायलों का इलाज सुनिश्चित कर रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार, फुजैराह पेट्रोलियम इंडस्ट्रीज जोन में आग लगने से ये लोग घायल हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.यूएई के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उनकी वायु रक्षा प्रणाली ने ईरान से छोड़ी गई 12 बैलिस्टिक मिसाइल, 3 क्रूज मिसाइल और 4 ड्रोन को रोक दिया. मंत्रालय के मुताबिक, अब तक ऐसे हमलों में कुल 549 बैलिस्टिक मिसाइल, 29 क्रूज मिसाइल और 2,260 ड्रोन को नष्ट किया जा चुका है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts