उम्र पर पूछे जाने वाले सवालों पर भड़कीं मलाइका अरोड़ा,

मलाइका अरोड़ा ने फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल से ज्यादा का सफर तय किया है. मलाइका अरोड़ा अक्सर ही अपने लुक्स को लेकर हर तरफ छाई रहती है. हाल ही में मलाइका ने पुरुषों और महिलाओं की उम्र को देखने के नजरिए को लेकर बात की. उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि महिलाओं से लगातार उनकी के बढ़ती उम्र के बारे में सवाल पूछे जाते हैं, जबकि पुरुषों को शायद ही कभी ऐसे ही सवालों का सामना करना पड़ता है.मलाइका अरोड़ा 52 साल की हो चुकी हैं, लेकिन इस उम्र में भी वो कई यंग एक्ट्रेसेज को खूबसूरती और फिटनेस से फेल करती हैं. मलाइका काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी फिटनेस का खास ध्यान रखती हैं. एक हालिया बातचीत में उन्होंने अपनी बढ़ती उम्र और बढ़ती उम्र को लेकर महिलाओं और पुरुषों के साथ अलग-अलग बिहेवियर को लेकर बात की.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts