जबलपुर क्रूज हादसा:सीएम ने दिए जांच के आदेश, मृतकों के परिजनों को 4 लाख मुआवजा

मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में स्थित बरगी बांध में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे को लेकर राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश देते हुए कहा है कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा अचानक आए चक्रवात की वजह से हुआ प्रतीत होता है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि घटना के वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

मुख्यमंत्री ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना बेहद पीड़ादायक है और इससे उनका मन व्यथित है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल मौके पर भेजा गया। राहत और बचाव कार्यों के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को तुरंत सक्रिय किया गया, जिन्होंने तेजी और साहस के साथ काम करते हुए कई लोगों की जान बचाई।सीएम के अनुसार, अब तक इस हादसे में 29 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। रेस्क्यू टीम ने कठिन परिस्थितियों में क्रूज को काटकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला, जो उनकी बहादुरी और तत्परता का परिचायक है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि इन बहादुर रेस्क्यू कर्मियों को आगामी 15 अगस्त के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।

वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिवार को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।फिलहाल बरगी बांध क्षेत्र में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। हादसे के कारणों की गहन जांच की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts