PSA हिरासत रद्द होने पर आप विधायक मेहराज मलिक जेल से रिहा

मेहराज मलिक को बड़ी राहत देते हुए जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय ने उनकी PSA (पब्लिक सेफ्टी एक्ट) के तहत की गई हिरासत को रद्द कर दिया, जिसके बाद वह जेल से रिहा हो गए। डोडा से आम आदमी पार्टी के विधायक मेहराज मलिक 8 सितंबर से कठुआ जेल में बंद थे। अदालत के फैसले के बाद उनकी रिहाई हुई, जिससे उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान हिरासत को उचित आधारों पर खरा न मानते हुए इसे निरस्त कर दिया। रिहाई के बाद मेहराज मलिक ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था और सच की जीत हुई है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts