बांदा। पिस्टल लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा है। जिसके कब्जे से 32 बोर का पिस्टल बरामद हुआ है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि रविवार को थाना गिरवां पुलिस को गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान ग्राम स्योढ़ा से अभियुक्त राज उर्फ राहुल पुत्र रामसिंह निवासी खानपुर थाना गिरवां को अवैध पिस्टल व जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में गौरव कुमार मिश्रा चौकी प्रभारी माँ विन्ध्यवासिनी धाम,आरक्षी गोकुलेश कुमार मिश्रा,संजय कुमार शामिल रहे.














