मुज़फ़्फ़रनगर: मदीना पब्लिक जूनियर हाई स्कूल का वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न,

मुज़फ़्फ़रनगर के मदीना पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में वार्षिक उत्सव का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूडीओ के अध्यक्ष कालीन त्यागी ने की, जबकि संचालन विद्यालय के मैनेजर डॉक्टर शमीमुल हसन द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के होनहार छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 तक अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों में उत्साह और आत्मविश्वास की भावना देखने को मिली।

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि विद्यालय के भूतपूर्व छात्र-छात्राओं को भी याद करते हुए उन्हें मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। इससे वर्तमान छात्रों को प्रेरणा मिली कि वे भी भविष्य में विद्यालय का नाम रोशन करें। कार्यक्रम में सभासद अनु कुरैशी की उपस्थिति भी विशेष आकर्षण रही, जिन्हें बतौर विशिष्ट अतिथि सम्मानित किया गया। इसके अलावा कार्यक्रम में मास्टर नदीम करी, उजैर बिस्मिल, मौलाना नसीम, डॉक्टर फारूक, राणा पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर कुंवर आरिफ और मास्टर शोएब बिस्मिल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विद्यालय के डायरेक्टर अब्दुल समद ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा। उनके समर्पण और मेहनत की सराहना करते हुए अंत में उन्हें भी अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। इनमें प्रमुख रूप से शुमैला परवीन, शबनूर, सानिया, इलमा और सानिया शिफा परवीन शामिल रहीं।पूरे कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सम्मान समारोह ने माहौल को उत्साहपूर्ण बनाए रखा। अभिभावकों और उपस्थित अतिथियों ने विद्यालय के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे एक प्रेरणादायक पहल बताया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts