बाँदा।नारी शक्ति वंदन अधिनियम को देश में लागू करने को लेकर लोकसभा में पेश होने वाले बिल के समर्थन में भाजपा की महिलाओं ने स्कूटी रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने में अहम् भूमिका निभाएगा l नगर पालिका परिषद से निकले गये जुलूस को नगर पालिकाध्यक्ष मालती बासू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया l कार्यक्रम कि संयोजक व जिला महामंत्री ममता मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिये देश में बड़ा बदलाव लाने का प्रयास किया है जो कि स्वागत योग्य हैl 2026 में भारत नारी शक्ति की भागीदारी का स्वर्णिम अध्याय लिखने वाला है।आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनावों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगाl महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष वंदना गुप्ता ने कहा कि वर्षों के इंतजार के बाद अब महिलाओं कि आवाज संसद और विधानसभाओं में और भी मुखर होगी l उन्होंने कहा कि यह अधिनियम केवल एक कानून नहीं है बल्कि करोड़ों महिलाओं के सपनों व अधिकारों की जीत है l यह समानता,सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में एक कदम है l















