मुज़फ्फरनगर में 13 अप्रैल को नुमाइश ग्राउंड में आयोजित होने वाली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की प्रस्तावित विशाल जनसभा को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए जनपद भर में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास कपिल देव अग्रवाल ने कचहरी परिसर पहुंचकर अधिवक्ता समुदाय के बीच सघन डोर–टू–डोर संपर्क किया और उन्हें जनसभा में शामिल होने का आमंत्रण दिया।कपिल देव अग्रवाल ने अधिवक्ताओं से व्यक्तिगत संवाद स्थापित करते हुए कहा कि यह जनसभा प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने अधिवक्ता समुदाय से अपील की कि वे स्वयं अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लें और अपने परिचितों व आमजन को भी इसमें शामिल होने के लिए प्रेरित करें, ताकि जनसभा को ऐतिहासिक स्वरूप दिया जा सके।उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शिक्षा, रोजगार, आधारभूत ढांचे और कानून–व्यवस्था के क्षेत्र में किए गए कार्यों को जनता के सामने रखने के लिए यह मंच अत्यंत महत्वपूर्ण है। जनसभा के माध्यम से सरकार की नीतियों और भविष्य की योजनाओं को भी लोगों तक पहुंचाया जाएगा, जिससे आमजन को सीधे तौर पर जानकारी मिल सके।जनसंपर्क अभियान के दौरान कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं के बीच खासा उत्साह देखने को मिला।
अधिवक्ता बंधुओं ने मंत्री का स्वागत करते हुए जनसभा को सफल बनाने का आश्वासन दिया और अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम में लाने का संकल्प भी लिया। इस दौरान कई वरिष्ठ अधिवक्ता और बार संघ से जुड़े पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस पहल की सराहना की।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुरेन्द्र मलिक (महासचिव, जिला बार संघ), चन्द्रवीर सिंह निर्वाल (पूर्व महासचिव), प्रदीप मलिक (पूर्व महासचिव), अनिल जिंदल (पूर्व अध्यक्ष), मानवेन्द्र जैन, रामफल सिंह पुंडीर, नेपाल सिंह वर्मा, अतुल हसन, सुरेन्द्र त्यागी, राजेश शर्मा, गोपाल माहेश्वरी, ओमप्रकाश उपाध्याय, रविन्द्र पाल, अमित त्यागी, शिवकुमार कश्यप, प्रदीप वर्मा, सीताराम वर्मा, प्रवीण जावला, अमित मित्तल, राजेन्द्र शर्मा, नीरज गौतम, रामफल सिंह गुर्जर, अंकित त्यागी, विवेक त्यागी, अनुप सिंह सैनी, राजकुमार बंसली, अमित सिंगल, विनोद कौशिक, अनुज गुप्ता, सुनील गुप्ता और हर्षपाल सिंह सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।अंत में कपिल देव अग्रवाल ने सभी अधिवक्ता बंधुओं से आग्रह किया कि वे 13 अप्रैल को होने वाली जनसभा में अवश्य पहुंचें और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के विचारों को सुनें। उन्होंने कहा कि जनसभा में अधिकाधिक सहभागिता ही इसकी सफलता का पैमाना होगी और सभी के सहयोग से यह आयोजन ऐतिहासिक बनेगा।
















