हरिद्वार। हरियाणा से अंग्रेजी शराब की खेप लेकर हरिद्वार पहुंचे महिला समय दो तस्करों को आबकारी विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर कार से कुल 45 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई है।शराब किसने मंगाई थी और कहां ठिकाने लगाया जाना था, इस बारे में छानबीन चल रही है।
जिला आबकारी अधिकारी कैलाश बिंजोला ने बताया कि हरियाणा से एक कार में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की तस्करी की सूचना मिली थी। जिस पर एक टीम गठित कर हरिद्वार में हाइवे के आसपास सक्रिय किया गया। देर रात चमगादड़ टापू पर एक संदिग्ध कार को रोकर तलाशी ली गई। जिसमें हरियाणा ब्रांड की 45 पेटी अंग्रेजी शराब (रॉयल स्टैग) बरामद हुई।
कार से पकड़े गए आरोपितों ने अपने नाम अक्षय निवासी ग्राम सेहरी, थाना खरखोदा सोनीपत हरियाणा और कृतिका निवासी बी ब्लॉक प्रहलादपुर दिल्ली बताया। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अवैध शराब को जप्त कर लिया गया है।जिला आबकारी अधिकारी कैलाश बिंजोला ने बताया कि शराब किसने मंगाई थी और कहां सप्लाई किया जाना था, इस बारे में आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।















