महाराष्ट्र के भंडारा से कांग्रेस सांसद प्रशांत पडोले सोमवार को सड़क हादसे का शिकार हो गए। वह संसद सत्र में हिस्सा लेने दिल्ली जा रहे थे। भंडारा से नागपुर एयरपोर्ट जाने के दौरान ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में सांसद प्रशांत पडोले और उनका ड्राइवर घायल हो गए।
भंडारा-गोंदिया लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद प्रशांत संसद के बजट सत्र में शामिल होने के लिए भंडारा से नागपुर एयरपोर्ट जा रहे थे, जहां से उन्हें दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़नी थी। मगर एयरपोर्ट रूट पर ही एक ट्रंक ने सामने से उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कांग्रेस सांसद और उनका ड्राइवर भी घायल हुए हैं।















