रामनवमी पर मिशन शक्ति के तहत 151 कन्याओं का पूजन,

मुजफ्फरनगर में पावन पर्व रामनवमी के शुभ अवसर पर मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत पुलिस लाइन में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिला सशक्तिकरण और बालिकाओं की सुरक्षा को केंद्र में रखते हुए कई महत्वपूर्ण गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, उनकी धर्मपत्नी डॉ. नीलम राय, नगर पालिका चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप तथा पुलिस अधीक्षक अपराध (नोडल अधिकारी मिशन शक्ति) इन्दु सिद्धार्थ सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। सभी अतिथियों ने मंदिर प्रांगण में विधिविधान से कन्या पूजन किया और कन्याओं को उपहार भेंट कर उनका सम्मान किया। इस दौरान कुल 151 कन्याओं और 20 लांगूर का पूजन कर समाज में नारी सम्मान और परंपराओं के महत्व को रेखांकित किया गया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसके माध्यम से महिला एवं बाल सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने पर भी विशेष जोर दिया गया। उपस्थित कन्याओं और उनके अभिभावकों को एक लघु फिल्म के माध्यम सेगुड टचबैड टचजैसे संवेदनशील विषयों पर जागरूक किया गया, जिससे बच्चों को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने की जानकारी मिल सके। अधिकारियों ने इस दौरान अभिभावकों को भी यह संदेश दिया कि वे बच्चों के साथ खुलकर संवाद करें और किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता लें।कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत लगातार विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करना है।

इस तरह के आयोजनों से समाज में सुरक्षा और विश्वास का माहौल मजबूत होता है और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा मिलती है।इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी जानसठ रूपाली राय चौधरी, प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी का अद्भुत संगम देखने को मिला। मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा मिशन शक्ति अभियान केवल महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में प्रभावी कदम साबित हो रहा है, बल्कि समाज में जागरूकता और सकारात्मक बदलाव लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts