पंजाब कैबिनेट से हटाए गए मंत्री लालजीत भुल्लर के विभाग का बंटवारा,

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में कैबिनेट से हटाए गए मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के महकमों का चार्ज वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा और डॉ. रवजोत को दे दिया है।हरपाल चीमा के पास ट्रांसपोर्ट और डॉ. रवजोत के पास जेल महकमे का चार्ज होगा।

दोनों विभाग पहले मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के पास थे, जिन्हें शनिवार को कैबिनेट से हटा दिया गया था और कल उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके महकमे वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा और डॉ. रवजोत को सौंप कर मुख्यमंत्री ने यह संकेत जरूर दे दिया है कि कैबिनेट में खाली हुए इस पद को भरने में वह कोई जल्दबाजी नहीं करेंगे।

गौरतलब है कि तीन दिन पहले पंजाब राज्य गोदाम निगम के जिला मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा ने सल्फास की गोलियां निगलकर आत्महत्या कर ली थी और मरने से पहले एक वीडियो जारी करके इसके लिए मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर पर उन्हें प्रताड़ित करने आदि के आरोप लगाए थे।

हालांकि, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें उसी समय कैबिनेट से हटा दिया, लेकिन सभी विपक्षी दल जिसमें शिरोमणि अकाली दल, कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी शामिल हैं के नेताओं ने लालजीत सिंह भुल्लर , उनके पिता सुरेंद्र पाल सिंह भुल्लर और उनके पीए को गिरफ्तार करने के लिए दबाव बनाकर धरना दे दिया।

उनकी गिरफ्तारी में हो रही देरी को लेकर विपक्षी पार्टियां खासी नाराज दिखाई दे रही थीं। कांग्रेस के सांसद गुरजीत सिंह औजला ने यह मामला लोकसभा में भी उठा दिया जिस पर केंद्रीय गृह मंत्री ने सांसदों को लिखकर देने को कहा और यह भी आश्वासन दिया कि इसकी जांच सीबीआई से करवाएंगे। यह बयान आते ही शाम को लालजीत सिंह भुल्लर ने गोबिंदगढ़ के थाने में आत्मसमर्पण कर दिया।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जहां आज इस मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग को लेकर ऐसा कोई संकेत नहीं दिया लेकिन आज उनके महकमे वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा और डॉ. रवजोत को सौंप कर यह संकेत जरूर दे दिया है कि कैबिनेट में खाली हुए इस पद को भरने में वह कोई जल्दबाजी नहीं करेंगे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts