मुजफ्फरनगर में वृहद रोजगार मेला-2026 का आयोजन, 1000 से अधिक युवाओं का प्रारंभिक चयन

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “समृद्धि का नवयुग, यूपी का स्वर्णयुग” थीम के तहत जानसठ रोड स्थित एस.डी. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी एवं जिला सेवायोजन कार्यालय, मुजफ्फरनगर के संयुक्त तत्वावधान में वृहद रोजगार मेला-2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले का मुख्य उद्देश्य युवाओं को बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों से जोड़ना रहा। मेले में कुल 2047 रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें बड़ी संख्या में युवा उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

कार्यक्रम में देश की जानी-मानी 48 कंपनियों जैसे एलएंडटी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एलआईसी, फैस्पी और जेजे इंटरप्राइजेज सहित अन्य कंपनियों के एचआर प्रतिनिधियों ने भाग लिया। दोपहर 3 बजे तक कुल 1072 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन किया जा चुका था, जबकि कई कंपनियों की चयन प्रक्रिया देर शाम तक जारी रही। इससे युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला और रोजगार पाने की उम्मीद मजबूत हुई।

रोजगार मेले का शुभारंभ प्रदेश सरकार में ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग के राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार बीते नौ वर्षों में रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है, जिससे युवाओं के लिए नए अवसर पैदा हुए हैं। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, एसएसपी संजय वर्मा, बुढ़ाना विधायक राजपाल सिंह बालियान, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी और रालोद जिलाध्यक्ष संजय राठी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसके अलावा कॉलेज परिसर में स्वास्थ्य, कृषि, गन्ना समेत विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई गई। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ और ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ 19 एमओयू पर सहमति बनी। इन करारों का उद्देश्य छात्रों को बेहतर प्लेसमेंट, इंटर्नशिप, औद्योगिक प्रशिक्षण और व्यावसायिक अनुभव प्रदान करना है, जिससे उन्हें भविष्य में रोजगार के अधिक अवसर मिल सकें। यह रोजगार मेला जिले के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts