मुजफ्फरनगर के तस्मिया जूनियर हाई स्कूल में वार्षिक परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह बड़े उत्साह, गरिमा और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गजेन्द्र सिंह चाहर उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर झिलमिल बंसल ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। इसके अलावा मिशन शक्ति टीम के सदस्य मोन पाल तेवतिया (आरक्षी) एवं ज्योति जानवी (महिला आरक्षी) भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। समारोह का संचालन विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका रेशमा तबस्सुम द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई, जहां विद्यालय के प्रबंधक सैयद ऐजाज़ अहमद ने सभी अतिथियों को फूलमालाएं पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया। इसके पश्चात कार्यवाहक प्रधानाचार्य जावेद मजहर ने स्वागत भाषण देते हुए शिक्षा के महत्व, अनुशासन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि झिलमिल बंसल ने अपने संबोधन में मिशन शक्ति अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण पर जोर दिया। उन्होंने आपातकालीन परिस्थितियों में हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 1091 और 1098 के उपयोग के प्रति भी जागरूक किया तथा इस संबंध में पंपलेट वितरित किए गए। मुख्य अतिथि गजेन्द्र सिंह चाहर ने विद्यार्थियों को उत्कृष्ट परिणाम के लिए बधाई देते हुए जीवन में अनुशासन, ईमानदारी और कड़ी मेहनत को अपनाने की प्रेरणा दी।
इसके बाद विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यूकेजी से मोहम्मद उमर, इज़ान अहमद और फायज़ा कुरैशी, कक्षा प्रथम से मोहम्मद हमज़ा, हम्माद खान, मोहम्मद दाऊद, उमरा दानिश, आयरा कुरैशी और अदीबा, कक्षा द्वितीय से अब्दुल्लाह सिद्दीकी, ज़िकरा और इफरा कुरैशी, कक्षा तृतीय से ज़िकरा खान, फातमा और ज़ायरा, कक्षा चतुर्थ से नूरुल मदीहा, ज़ैनब मंसूरी और उम्मे हमना, कक्षा पंचम से हुमैरा समायरा और फातिमा, कक्षा षष्ठम से मोहम्मद असद, मोहम्मद ज़ैन कुरैशी, अरहम अंसारी, ज़ोया, उम्मे हबीबा और सिदरा नाज़, कक्षा सप्तम से अब्दुल समद, मोहम्मद शाबान, अब्दुल समद द्वितीय, आमना, शिरीन और आयशा तथा कक्षा अष्टम से अरहान खान, मोहम्मद अरहान, मुन्ना, इकरा, नबिया और इल्मा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ शिक्षिका खुशनसीब ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया तथा राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।















