विद्यालय युग्मन कार्यक्रम के तहत शिक्षकों और छात्रों ने किया शैक्षणिक भ्रमण, प्रयोगशालाओं व संसाधनों की ली जानकारी.

मुजफ्फरनगर में विद्यालयों के बीच बेहतर समन्वय और शैक्षणिक वातावरण को मजबूत बनाने के उद्देश्य से विद्यालय युग्मन कार्यक्रम के अंतर्गत एक शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक के निर्देश तथा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमलकिशोर देशभूषण और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों के अलगाव को समाप्त करना, एकीकृत शिक्षा को बढ़ावा देना और विद्यालयों के बीच सहयोगात्मक वातावरण तैयार करना रहा।

इस भ्रमण कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने विभिन्न शैक्षणिक सुविधाओं का अवलोकन किया। छात्र-छात्राओं को रसायन विज्ञान प्रयोगशाला, भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला और जीव विज्ञान प्रयोगशाला के साथ-साथ चित्र कला गैलरी का भी निरीक्षण कराया गया। इसके अलावा एकेडमी परिसर में उपलब्ध खेल मैदान, खेल सुविधाओं और अन्य संसाधनों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने प्रयोगशालाओं में उपयोग होने वाले उपकरणों और उनके प्रयोग के बारे में जानकारी प्राप्त की, जिससे उनके वैज्ञानिक दृष्टिकोण और जिज्ञासा को बढ़ावा मिला।भ्रमण के दौरान दोनों विद्यालयों के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं के बीच संवाद और चर्चा का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ और एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने का अवसर मिला। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नई शैक्षणिक गतिविधियों से जोड़ना और उन्हें आधुनिक संसाधनों से परिचित कराना भी रहा, ताकि उनकी शिक्षा अधिक प्रभावी और रोचक बन सके।

कार्यक्रम के अंत में समेकित शिक्षा के सदस्य डॉ. राजीव कुमार और जिला समन्वयक सुशील कुमार ने एकेडमी डायरेक्टर सुघोष आर्य, कोऑर्डिनेटर नीलू और वहां के समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से विद्यालयों के बीच सहयोग की भावना मजबूत होती है और विद्यार्थियों को बेहतर सीखने का अवसर मिलता है।इस शैक्षणिक भ्रमण में प्रधानाध्यापक रश्मि मिश्रा सहित विद्यालय का पूरा स्टाफ भी मौजूद रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षकों और कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और सीखने की उत्सुकता बढ़ती है, साथ ही विद्यालयों के बीच सकारात्मक और सहयोगात्मक वातावरण को भी मजबूती मिलती है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts