गाय को ‘राष्ट्र माता’ घोषित करने की मांग पर धर्म युद्ध का ऐलान, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का आंदोलन ऐसे पहुंचेगा लखनऊ

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गाय को राष्ट्र माता घोषित किए जाने की मांग को लेकर ‘धर्म युद्ध’ नाम से आंदोलन की शुरुआत करने का आह्वान किया है। इस आंदोलन का उद्देश्य गौमाता की रक्षा और सनातन धर्म के संरक्षण को लेकर जनजागरण करना बताया गया है। कार्यक्रम के तहत शुक्रवार से यह अभियान शुरू हो गया है, जो विभिन्न जिलों से होता हुआ 10 मार्च को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचने की संभावना है। इसके बाद 11 मार्च से लखनऊ में इस आंदोलन का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।गौरक्षार्थ धर्म युद्ध को लेकर शुक्रवार को विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा की गई। आंदोलन के माध्यम से यह मांग उठाई जा रही है कि देश में गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाए। साथ ही यह भी कहा गया है कि उत्तर प्रदेश सरकार सबसे पहले अपने राज्य में गाय को राज्य माता घोषित करे। इस मांग को लेकर धार्मिक नेताओं और गौसेवकों के साथ जनसमर्थन जुटाने की योजना बनाई गई है।

कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार शाम 5 बजे वाराणसी के शंकराचार्य घाट पर गो-ब्राह्मण प्रतिपालक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती भी मनाई जाएगी। इसके बाद धर्म युद्ध यात्रा का क्रम आगे बढ़ेगा। शनिवार 7 मार्च को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती सुल्तानपुर पहुंचेंगे, जहां वह जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद उनका कार्यक्रम जौनपुर और रायबरेली का भी है। रायबरेली में सभा करने के बाद वहीं रात्रि विश्राम किया जाएगा।आंदोलन के अगले चरण में 8 मार्च को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अपने दल के साथ मोहनलालगंज से होते हुए लालगंज और अचलगंज जाएंगे। इन स्थानों पर भी लोगों से मुलाकात और सभाएं आयोजित की जाएंगी। इसके बाद वह उन्नाव पहुंचेंगे, जहां सभा के बाद रात्रि विश्राम किया जाएगा।9 मार्च को यात्रा बांगरमऊ और बघोली में सभाएं करते हुए नैमिषारण्य पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम का कार्यक्रम रखा गया है। इसके बाद 10 मार्च को सिंधौली और इजौटा में सभाएं करने के बाद यात्रा लखनऊ पहुंचेगी।लखनऊ पहुंचने के बाद 11 मार्च को दोपहर 2 बजे कांशीराम स्मृति सांस्कृतिक स्थल पर गौरक्षार्थ धर्म युद्ध का औपचारिक शंखनाद किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि इस आंदोलन के माध्यम से देशभर में गौसंरक्षण और सनातन परंपराओं के संरक्षण को लेकर व्यापक जनसमर्थन जुटाया जाएगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts