मुजफ्फरनगर में स्वास्थ्य सेवाओं का व्यापक निरीक्षण, मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले की व्यवस्थाओं पर विशेष जोर

मुजफ्फरनगर में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों एवं मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आमजन को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता, उपलब्ध संसाधनों तथा व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीनना, जसोई, बिरालसी, कुटेसरा और रोहाना में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण करते हुए ओपीडी सेवाओं, मरीजों की पंजीकरण प्रक्रिया, निःशुल्क दवा वितरण, जांच सुविधाओं तथा स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि मेले में आने वाले प्रत्येक लाभार्थी को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए। विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और गंभीर रोगियों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।

इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरथावल का निरीक्षण कर आपातकालीन सेवाओं, प्रसूति कक्ष, दवा भंडारण और स्वच्छता व्यवस्था का अवलोकन किया गया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने और मरीजों के साथ शालीन व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के क्रम में रोहाना में निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रगति की भी समीक्षा की गई। संबंधित कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि केंद्र के पूर्ण होने से क्षेत्र की जनता को उन्नत और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts