युवती ने फांसी लगाकर दी जान,

अतर्रा (बांदा)। कस्बे के लेखपाल कालोनी, बदौसा रोड में गुरुवार सुबह लगभग 11 बजे हृदय विदारक घटना सामने आई। यहां 27 वर्षीय युवती ने पंखे की हुक में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसकी शादी आगामी 30 अप्रैल को पाथर कछार में तय थी। वहीं जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार विजयलक्ष्मी पुत्री स्वर्गीय महेंद्र कुमार गुप्ता (27) ने गुरुवार को घर के कमरे में पंखे की हुक से दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार घटना के समय उसकी मां शारदा देवी पड़ोस के घर अपने भाई ओम कार गुप्ता के घर किसी काम से गई हुई थीं। इसी दौरान घर में मौका पाकर युवती ने यह कदम उठा लिया।परिजनों के अनुसार जब मां वापस लौटीं तो घर में कोई हलचल न होने पर कमरे में जाकर देखा, जहां विजय लक्ष्मी दुपट्टे के सहारे पंखे के हुक से लटकी हुई मिली। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे फंदे से नीचे उतारकर अतर्रा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने सामदायिक अस्पताल को रेफर कर दिया गया।इसके बाद परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतर्रा लेकर पहुंचे, जहां मौजूद चिकित्सक डा. अरविंद कुमार ने परीक्षण के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पहुंची अतर्रा थाना कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर वा फोरेंसिक जांच के बाद पंचनामा की भरकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया मृतका दो भाइयों की इकलौती बहन थी मृतका के पिता की मृत्यु लगभग 2 5वर्ष पहले हो गई थी।मृतका के दोनो भाई बाहर कमाने गए हुए है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts