जीनस पेपर मिल में ईएसआईसी स्थापना दिवस पर स्वास्थ्य शिविर, 100 कर्मचारियों ने कराया परीक्षण

मुजफ्फरनगर। जीनस पेपर एंड बोर्ड्स लिमिटेड में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) का स्थापना दिवस उत्साह और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कर्मचारियों के चिकित्सा लाभ को ध्यान में रखते हुए इवान अस्पताल के सहयोग से एक विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ईएसआईएस के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हामिद अली खान, ईएसआईएस डिस्पेंसरी मुजफ्फरनगर प्रभारी डॉ. नीतिका सेन, मिल इकाई प्रमुख चंद्रेश गुप्ता तथा डॉ. रविंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। स्थापना दिवस समारोह को उत्तर प्रदेश सरकार में ईएसआईएस निदेशक सौम्या पांडे ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए कार्यक्रम की सराहना की और कर्मचारियों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन महाप्रबंधक मानव संसाधन एवं प्रशासन रविंद्र कुमार शर्मा ने किया। अपने संबोधन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हामिद अली खान ने कर्मचारी राज्य बीमा निगम की विभिन्न योजनाओं और चिकित्सा सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी तथा उपस्थित कर्मचारियों को इन सेवाओं का भरपूर लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। ईएसआईसी जिला प्रभारी डॉ. नीतिका सेन और डॉ. रविंद्र कुमार ने कर्मचारियों के हितों के प्रति निरंतर सेवा और प्रतिबद्धता का भरोसा दिलाते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने की बात कही। इकाई प्रमुख चंद्रेश गुप्ता ने कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे ईएसआईसी की सेवाओं से जुड़कर अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में कुल 100 कर्मचारियों ने अपने परिवार सहित स्वास्थ्य जांच कराई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। शिविर में सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श और आवश्यक जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम के दौरान ईएसआईसी से फार्मेसिस्ट राकेश प्रजापति और कर्मचारी संजय पाल उपस्थित रहे, जबकि इवान हॉस्पिटल की ओर से मार्केटिंग मैनेजर मनजीत कुमार, नर्सिंग स्टाफ परवीन, सृष्टि, मोहित और अनिल तेजियान ने सेवाएं प्रदान कीं। इसके अतिरिक्त मिल के सभी विभागाध्यक्ष, अधिकारी और कर्मचारी सपरिवार मौजूद रहे। कार्यक्रम ने न केवल कर्मचारियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया, बल्कि संस्थान और ईएसआईसी के बीच बेहतर समन्वय का संदेश भी दिया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts