तिंदवारी /बांदा। कस्बा तिंदवारी के भगवती नगर में पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत न होने से लोग बहुत परेशान है।जगह जगह गड्ढे व कीचड़ के कारण लोगों को आने जाने में बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है खासकर महिला, बच्चों व बुजुर्गों को वहीं बाइक से निकलने वाले लोगों के लिए स्थित जानलेवा बन गई है।सुविधा के लिए खोदी गई सड़क अब लोगों के लिए असुविधा बन गई है। भगवती नगर के लोगों का कहना है कि ये सड़क दो महीने पहले खोदी गई थी तब से वैसे ही पड़ी है अगर घर के बुजुर्ग बीमार पड़ जाए तो उन्हें अस्पताल तक ले जाने के लिए गाड़ी भी बड़ी मुश्किल से दरवाजे तक आ पाती है।यही हाल कस्बे के अन्य कई नगरों का भी है।आपको बता दे कि आज से बोर्ड परीक्षा का भी आगाज हो गया है और इसी मोहल्ले से निकलकर एस डी गर्ल्स स्कूल के लिए रास्ता जाता है जिससे परीक्षा देने जाने वाले छात्र और छात्राओं को भी असुविधा का सामना करना पड़ता है। मोहल्लेवासी शमशाद कुरैशी,विमल साहू,कल्लू ,प्रकाश ,शिवचरण आदि ने प्रशाशन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत का कार्य कराया जाए















