बाँदा : जल जीवन मिशन में महिलाओं की भागीदारी

बाँदा। जल जीवन मिशन में महिलाओं की भागीदारी से लोगों को स्वच्छ जल मिल रहा है। प्रत्येक गांव में पानी के गुणवत्ता की जांच 5 महिलाओं के जिम्मे है।महिलाएं फील्ड टेस्ट किट के साथ पानी के सभी मानकों की जांच करती है। जिले में 649 राजस्व गांव हैं, जहां पर 3245 महिलाओं के द्वारा जल जीवन मिशन के तहत सप्लाई किए जाने वाले पानी की जांच की जाती है। इन महिलाओं में गांव की आशा, आंगनबाड़ी, एएनएम सहित अन्य शिक्षित महिलाएं शामिल हैं। जिनके द्वारा यह कार्य किया जा रहा है। इन महिलाओं को विभाग की तरफ से जिला स्तर, ब्लॉक स्तर और गांव स्तर पर ट्रेनिंग दी गई है, साथ ही इन्हें फील्ड टेस्ट किट दी गई है। जिसके जरिए पानी की जांच के 10 पैरामीटरों को चेक किया जाता है। जिसमें पानी का पीएच, क्लोरीन, नाइट्रोजन, नाइट्रेट व क्लोराइड समेत अन्य तत्वों की जाँच की जाती है। जांच के दौरान पानी के तत्वों में जब कमी मिलती है तो इनके द्वारा विभाग को जानकारी दी जाती है। जिसके बाद विभाग पानी की गुणवत्ता को ठीक करता है।जल निगम के अधिशासी अभियंता विमल कुमार वर्मा ने बताया कि प्रत्येक राजस्व गांव में पानी की गुणवत्ता की जांच के लिए पांच महिलाओं को नियुक्त किया गया है। जिनके द्वारा पानी के सभी मानकों की जांच की जाती है और कमी मिलने पर उनके द्वारा हमें अवगत कराया जाता है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts