बांदा। पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा राजेश एस व पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के अनुपालन में 05 दिवसीय साइबर प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज द्वारा कम्प्यूटर आपरेटरर्स को प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी गई । प्रशिक्षण के दौरान साइबर सिक्योरिटी, नेटवर्किंग के मूलभूत सिद्धांतों तथा आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई । प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य साइबर अपराधों की पहचान, उनकी रोकथाम, डिजिटल साक्ष्यों के संरक्षण तथा तकनीकी माध्यम से पुलिस को साइबर अपराध नियंत्रण की क्षमता को सुदृढ़ करना है । साइबर सिक्योरिटी के अंतर्गत सोशल मीडिया फ्राड, ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, डेटा चोरी, डिजिटल अरेस्ट, फ्राड, बैंकिंग से संबंधित साइबर अपराधों के तरीकों तथा उनसे बचाव के उपायों के बारे में बताया गया । साथ ही नेटवर्किंग बेसिक के अंतर्गत कंप्यूटर नेटवर्क की संरचना, इंटरनेट की कार्यप्रणाली, एड्रेस, सर्वर, एवं सुरक्षित नेटवर्क उपयोग की मूलभूत जानकारी दी गई । और प्रशिक्षण के दौरान आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से के वर्तमान उपयोग, अपराध विश्लेषण, फेस रिकग्निशन, डेटा एनालिटिक्स, ट्रैफिक मैनेजमेंट एवं भविष्य में पुलिसिंग में की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जानकारी दी गई ।















