जमीयत उलमा-ए-हिंद के स्थानीय कार्यालय पर गणतंत्र दिवस मनाया गया।

बुढ़ाना: गणतंत्र दिवस के अवसर पर जमीयत उलमा-ए-हिंद के स्थानीय कार्यालय, में परंपरागत रूप से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। झंडारोहण जमीयत उलमा-ए-हिंद बुढ़ाना के नगर अध्यक्ष हाजी शराफत अली द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जमीयत उलमा-ए-हिंद के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष एवं जिला मीडिया प्रभारी मौ0आसिफ कुरैशी उपस्थित रहे। झंडारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया और उपस्थित लोगों ने तिरंगे को सलामी देकर देश की एकता, अखंडता एवं संविधान के प्रति निष्ठा प्रकट की।इस अवसर पर वक्ताओं ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान हाफिज तहसीन राणा,मौलाना हफीउल्लाह ने भी संबोधन किया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts