सहारनपुर के कौशिक विहार कॉलोनी में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

सहारनपुर। थाना सरसावा क्षेत्रान्तर्गत कौशिक विहार कॉलोनी में एक ही परिवार के पांच लोगों के मृत मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना सरसावा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतकों की पहचान अशोक राठी (उम्र 40 वर्ष) जो नकुड़ तहसील में अमीन के पद पर कार्यरत थे, उनकी पत्नी अंजलि (उम्र 37 वर्ष), माँ (विधवती) उम्र 70 वर्ष तथा दो बेटे कार्तिक (उम्र 16 वर्ष) और देव (उम्र 13 वर्ष) के रूप में हुई है।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए साक्ष्य एकत्रित करना शुरू कर दिया है। प्रारंभिक तौर पर पुलिस का अनुमान है कि यह मामला पारिवारिक विवाद या आंतरिक कलह से जुड़ा हो सकता है। पुलिस अधीक्षक सहारनपुर आशीष तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या के संदिग्ध रूप में दिखाई दे रहा है। संभव है कि परिवार के किसी एक सदस्य ने लाइसेंसी पिस्टल का उपयोग कर पहले अन्य सभी परिवार के सदस्यों को गोली मारी और इसके बाद स्वयं भी आत्महत्या कर ली।इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे जनपद में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल का निरीक्षण कर रहे हैं और फील्ड यूनिट द्वारा हर संभव साक्ष्य जुटाया जा रहा है। घटनास्थल पर जुटे ग्रामीण और पड़ोसी भी इस घटना से सदमे में हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह का पता चल सकेगा।

पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज, कॉल रिकॉर्ड और परिवार के परिचितों से पूछताछ शुरू कर दी है। इसके अलावा, पड़ोसियों और कॉलोनी के लोगों से भी जानकारी ली जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना से पहले परिवार में कोई विवाद या असामान्य परिस्थिति तो नहीं थी।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी है। मामले की पूरी जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह आत्महत्या का मामला है या किसी अन्य कारण से परिवार के सभी सदस्यों की मौत हुई। फिलहाल, जनपद में यह घटना चर्चा का प्रमुख विषय बनी हुई है और पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts