सऊदी अरब की राजधानी रियाद में आयोजित किंग अब्दुल अज़ीज़ ऊंट मेला अपने 10वें संस्करण के साथ भव्य रूप से संपन्न हो गया। यह मेला न केवल सऊदी अरब बल्कि पूरे खाड़ी क्षेत्र में ऊंट संस्कृति, विरासत और परंपरा को समर्पित सबसे प्रतिष्ठित आयोजनों में से एक माना जाता है। इस साल के आयोजन में ऊंट रेस और सौंदर्य प्रतियोगिताओं को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, जिसमें देश-विदेश से हजारों प्रतिभागियों और दर्शकों ने हिस्सा लिया।
मेले के समापन के साथ ही ऊंट रेस के नतीजों की भी आधिकारिक घोषणा की गई। प्रतियोगिता में इब्राहिम अल-मुहैदिब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे अधिक अंक हासिल किए और पहला स्थान अपने नाम किया। उनकी जीत ने पूरे आयोजन का केंद्रबिंदु बना दिया। खास बात यह रही कि विजेता के तौर पर इब्राहिम अल-मुहैदिब को पुरस्कार में एक प्राइवेट आइलैंड दिया गया, जिसे इस प्रतियोगिता के इतिहास में सबसे अनोखा और भव्य पुरस्कार माना जा रहा है। इस ऐलान के बाद समारोह स्थल पर मौजूद दर्शकों में उत्साह और हैरानी दोनों देखने को मिली।इब्राहिम अल-मुहैदिब को मिले पुरस्कार केवल व्यक्तिगत उपलब्धि तक सीमित नहीं रहे। आयोजकों ने यह सुनिश्चित किया कि उनकी पूरी टीम को भी इस जीत का लाभ मिले। टीम के सदस्यों को अलग-अलग श्रेणियों में सम्मान और पुरस्कार प्रदान किए गए, जिससे यह संदेश गया कि इस सफलता के पीछे सामूहिक प्रयास की अहम भूमिका रही। यह पहल प्रतियोगिता की पारदर्शिता और टीमवर्क को प्रोत्साहित करने का उदाहरण मानी जा रही है।
डिजिटल प्लेफॉर्म का भी इस्तेमाल
इसमें परंपरा और डिजिटल तकनीक का अच्छा मेल देखने को मिला, जिससे यह गेम सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सीखने का भी एक जरिया बना. सनम गेम के तीसरे संस्करण ने 40 दिनों से भी कम समय में 6 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों को आकर्षित किया. यह गेम स्मार्टफोन ऐप स्टोर में टॉप पर रहा और डिजिटल गेम की दुनिया में सबसे ज्यादा खेले जाने वाला सऊदी गेम बन गया. इससे साफ पता चलता है कि अब लोग आधुनिक और डिजिटल तरीकों से अपनी संस्कृति और पहचान से जुड़ना पसंद कर रहे हैं.















