बाँदा।प्रत्येक रविवार की तरह बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक शेख़ सादी जमा और बांदा रोटी बैंक सोसाइटी के सह संरक्षक चन्द्रमौली भारद्वाज जी के संरक्षण में बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम की अध्यक्षता में बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम के नेतृत्व में, ग्राम प्रधान ग्राम गुरेह अनूप सिंह(लाला) की उपस्थिति में,समाजसेवी ग्राम गुरेह के सहयोग से,समाजसेवी एस0के0श्रीवास्तव के द्वारा दान किये गए 25 कम्बल और बाँदा शहर के जिम्मेदार जागरूक लोगों के द्वारा दान में दिए गए गरम कपड़े,जूते चप्पल आदि का वितरण ग्राम गुरेह ब्लॉक बड़ोखर तहसील बाँदा जनपद बाँदा के जरूरतमंद ग्रामीणों को किया गया तथा साथ ही ग्रामीणों को सर्पदंश, स्वास्थ्य,स्वच्छता,यातायात तथा उनके कानूनी अधिकारों के प्रति बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की टीम की महिला उपाध्यक्ष तरन्नुम फ़ात्मा और महिला महामंत्री रिया खान के द्वारा जागरूक किया गया,समाजसेवी विजयकरन ने सभी का आभार व्यक्त किया। उक्त कम्बल,कपड़े आदि पाकर ग्रामवासियों में अपार खुशी दिखाई दी सभी लोगों को दुआओं और आशीर्वाद से नवाजा उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से बाँदा रोटी बैंक से अध्यक्ष रिज़वान अली,कोषाध्यक्ष इरफान खान, शाखा प्रमुख गूलर नाका मोहम्मद हामिद, शाखा प्रमुख ग्राम गुरेह भगवानदीन, निहाल खान,शहाना खान,राबिया खान, अनम खान, आदि पदाधिकारी , सदस्यों एवं समाजसेवियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।















